पग पग पर साथ दिया

पग पग पर साथ दिया,
डगर डगर संभाला है,
चोटिया दुर है यह
उन्होंने पास बिठाकर बताया है...

पथ पर चढ़ना,गिरना और उठना
लगा रहेगा पर असल 
हौसला तो उन्होंने बढ़ाया है,
बिना किसी आस के
उन्होंने तुमारा संकल्प और
संघर्ष ही तो मांगा है...

हर एक मोड़ पर मिले
है धोके पर विश्वास की
डगर पर चलना भी तो 
उन्होंने ही सिखाया है....

तुमारा हर एक स्वप्न
उन्होंने अपनी आंख
में अक्सर देखा है,
और तुमारी जीत में
अपनी जीत का जश्न
हर्षो-उल्हास से मनाया है...
           -गोपीकिसन

Comments